''धुरंधर: द रिवेंज'' देख सुपरस्टार नागार्जुन का हिला दिमाग, तारीफ करते हुए बोले- सभी कलाकारों को बड़ा सलाम
Monday, Mar 23, 2026-04:59 PM (IST)
मुंबई. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ खूब धमाल मचा रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस फिम्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच अब इस लिस्ट में साउथ स्टार नागार्जुन का नाम भी शामिल हो गया है। नागार्जुन ने हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखी और सोशल मीडिया पर इसकी खुलकर तारीफ की।
नागार्जुन ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने अविश्वसनीय फिल्म धुरंधर : द रिवेंज देखी !!! क्या सफर था! इसने मेरा दिमाग हिला दिया और मैं इसके बारे में सोचते हुए खुद को रोक नहीं पा रहा। यह उन फिल्मों में से एक है जो इंस्पायर करती हैं और फिल्म बनाने के तरीके को बदल देती हैं!!''
Saw this incredible film called #DhurandharTheRevenge !!! What a ride ! It just blew my mind and I can’t stop thinking about it. This is one of those films that inspires and changes filmmaking!!
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) March 23, 2026
Heartiest congratulations to this inspiring director @AdityaDharFilms and also to… pic.twitter.com/ti0IQNDz0D
आगे उन्होंने लिखा- ''दिल से बधाई. इस प्रेरक निर्देशक आदित्य धर को और पूरी तकनीकी टीम को, जिसमें कैमरा, म्यूजिक, साउंड डिजाइन, एक्शन, आर्ट शामिल हैं… सभी कलाकारों को भी बड़ा सलाम, आप सभी शानदार थे।”
बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है, जो पंजाब के एक गांव का रहने वाला है। फिल्म में रणवीर का किरदार जसकिरत एक आर्मी बैकग्राउंड से हैं। रणवीर के अलावा इसमें संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे किरदार नजर आए हैं।
