शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने जा रहीं सुरभि ज्योति, पति संग खास अंदाज में अनाउंस की पहली प्रेग्नेंसी
Thursday, Feb 12, 2026-12:23 PM (IST)
मुंबई. टीवी शो 'कबूल है' की 'जोया' यानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। शादी के करीब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस अपने बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। जी हां, सुरभि ज्योति जल्द ही पति सुमित सूरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हाल ही में यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेहद ही खास अंदाज में अपने फैंस को दी है।

अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज देते हुए सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की। शेयर की गई इस तस्वीर में सुरभि और उनके पति सुमित सूरी के पैर दिख रहे हैं, लेकिन बीच में एक छोटे बच्चे का व्हाइट कलर का जूता रखा हुआ है, जो इस बात का इशारा है कि एक्ट्रेस के घर जल्द ही नन्हा सा मेहमान आने वाला है।
इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- "ऊं. हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर अब शुरू होने जा रहा है। हमारा नन्हा प्यार इस जून में आने वाला है।" एक्ट्रेस का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, तो इस पर फैंस और सेलेब्स के कमेंट की बौछार आ गई। हर कोई सुरभि को इस नए सफर की शुरुआत के लिए बधाइयां देता नजर आ रहा है।

2024 में की थी शादी
बता दें कि सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर 2024 को एक्टर सुमित सूरी के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों पिछले 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं, अब शादी के डेढ़ साल बाद अब ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार है।
