प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद सुरभि ज्योति का पहला मैटरनिटी फोटोशूट, हाथ में फूल लिए ग्रीन सूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Wednesday, Feb 18, 2026-05:55 PM (IST)

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपने जीवन के खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने अपना पहला मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

PunjabKesari


सुरभि ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की 15 तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह प्राकृतिक माहौल के बीच पोज देती दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari

 

उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “जंगल में फूल की तरह धीरे-धीरे खिलना।” एक्ट्रेस का ये पोस्ट आते ही तेजी से वायरल हो गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

सुरभि के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  

PunjabKesari

 

जून में आएगा नन्हा मेहमान

बता दें, सुरभि ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की थी। उन्होंने संकेत दिया था कि जून में उनके घर नए सदस्य का आगमन होने वाला है। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari

सुरभि ज्योति ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने कबूल है, नागिन और इश्कबाज जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर दर्शकों का दिल जीता है। 

PunjabKesari


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News