न्यूयॉर्क की सड़कों पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं सिडनी स्वीनी, शर्ट के आधे बटन खोल दिखाई स्वैग

Wednesday, Feb 11, 2026-06:08 PM (IST)

न्यूयॉर्क. हॉलीवुड एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी में अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया। 28 वर्षीय अभिनेत्री ने बेहद कैजुअल लेकिन बोल्ड अंदाज में कदम रखा, जिसमें उनका फिट और टोंड मिडरिफ साफ नजर आ रहा था। अब सिडनी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
लुक की बात करें तो इस दौरान सिडनी ने ओवरसाइज़्ड ब्लू मेन्स बटन-अप शर्ट पहनी हुई, जिसे उन्होंने सामने से थोड़ा खुला रखा। इस स्टाइलिंग के जरिए उन्होंने अपने बॉक्सर्स को भी फ्लॉन्ट किया, जो उनके खुद के लांजरी ब्रांड SYRN का हिस्सा हैं।  

PunjabKesari
उनके आउटफिट को ओवरसाइज़्ड ब्लू जींस और व्हाइट हील्स ने पूरा किया, जिससे उनका लुक एक साथ रिलैक्स्ड और फैशनेबल नजर आया।

PunjabKesari

 

सिडनी ने अपने बालों को खुले रखा और आंखों को काले सनग्लासेस से कवर किया। ओवरऑल लुक में सिडनी अपने फैंस का दिल जीतती नजर आईं।

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि सिडनी ने पिछले महीने ही अपने लांजरी ब्रांड SYRN की आधिकारिक शुरुआत की है। फैशन इंडस्ट्री में इसे बड़े ब्रांड्स—जैसे किम कार्दशियन के Skims और रिहाना के Savage X Fenty—के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News