ड्रग्स मामले में जानी-मानी एक्ट्रेस गिरफ्तार, तलाशी में पुलिस ने बरामद किए नशीले पदार्थ

Friday, Feb 06, 2026-11:59 AM (IST)

मुंबई. तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जानी-मानी एक्ट्रेस अंजू कृष्णा को ड्रग्स रखने के आरोप में एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अंजू कृष्णा के साथ एक असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया है।

कैसे खुला पूरा मामला?

इस केस की शुरुआत ANIU साउथ टीम के इंस्पेक्टर जॉनी चेल्लाप्पा द्वारा की गई एक कार्रवाई से हुई। पुलिस ने सबसे पहले नेसापक्कम निवासी विग्नेशवरन को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान विग्नेशवरन ने पोरूर के पास कोवूर इलाके में रहने वाले वेंकटेश कुमार का नाम उजागर किया।

इसके बाद पुलिस ने वेंकटेश को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एक फर्जी ग्राहक को उसके पास भेजा गया और जैसे ही सौदे की पुष्टि हुई, पुलिस ने छापेमारी कर दी। तलाशी के दौरान वेंकटेश की कार से ड्रग्स बरामद की गईं, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होता चला गया।

PunjabKesari

 

अंजू कृष्णा समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

जांच आगे बढ़ने पर एक्ट्रेस अंजू कृष्णा और असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा समेत अन्य लोगों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन,7 ग्राम ओजी गांजास 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बोंग, एक स्टाम्प और 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत

गिरफ्तार सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस ड्रग नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं और इसकी सप्लाई चेन कितनी बड़ी है।

कौन हैं अंजू कृष्णा?

अंजू कृष्णा तमिल सिनेमा की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं। वह तमिल फिल्म ‘वेल्लीमलाई’ में नजर आ चुकी हैं और इसके अलावा कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, विंसी निवेथा ने एक तमिल फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। बीते कुछ समय से दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर चल रहे थे।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News