दादी बनीं रति अग्निहोत्री: शादी के 9 महीने बाद बेटे तनुज विरवानी के घर गूंजी किलकारी, बहू ने दिया बेटी को जन्म

Wednesday, Sep 25, 2024-07:47 AM (IST)


मुंबई: बाॅलीवुड कपल दीपिका पादुकोण रणबीर सिंह के बाद अब एक और एक कपल पेरेंट्स बन गया है। दिग्गज एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बहू तान्या और बेटे तनुज विरवानी घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। शादी के 9 महीने बाद ही उनकी घर में यह खुशी आई है। कपल के घर नन्हीं की किलकारी गूंजी है। ऐसे में  तनुज विरवानी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

 

PunjabKesari

तान्या ने 24 सितंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी कपल ने प्यारी सी पोस्ट शेयर कर दी।  उन्होंने पोस्ट में लिखा है- 'हमारी बेबी गर्ल यहां है। तनुज और तान्या, 24 सितंबर 2024।' वहीं एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- 'आज हमारे जीवन के रेस्ट का पहला दिन है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanuj Virwani (@tanujvirwani)

इसके अलावा तनुज ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा-'मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। यह एक स्मूद और नॉर्मल डिलीवरी थी और सबकुछ बहुत अच्छा हुआ। हम सुबह 4 बजे उठे जब तान्या का वॉटर बैग फट गया और हम अस्पताल पहुंचे। आज हमारा दिन काफी अच्छा रहा।'

PunjabKesari

तनुज विरवानी और तान्या जेकब ने दिसंबर 2023 में शादी की थी।  11 जुलाई 2024 को तनुज विरवानी ने अपने IG हैंडल पर अपनी पत्नी तान्या के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में तनुज को अपनी पत्नी के बेबी बंप को चूमते हुए देखा जा सकता है। अब शादी के 9 महीने बाद दोनों के घर नन्हा मेहमान आया है। बेटी के जन्म से तान्या और तनुज की फैमिली में खुशी का माहौल है


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News