इवेंट में भगवान राम सीता के प्रिंट वाली पहन पहुंची तान्या मित्तल, उसी पल्लू से पोंछा एकता का मुंह, लोगों ने लिया आड़े हाथ

Monday, Mar 16, 2026-04:58 PM (IST)

मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 के बाद लगातार चर्चा में रहीं तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ एक इवेंट में नजर आ रही हैं। वीडियो में वह भगवान राम सीता के प्रिंट वाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसके साथ एकता की हरकत देख लोग बौखला गए और तान्या को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

इवेंट में साड़ी को लेकर हुआ विवाद

हाल ही में एक कार्यक्रम में तान्या मित्तल और एकता कपूर साथ दिखाई दीं। इस दौरान तान्या ने ऐसी साड़ी पहनी, जिसके पल्लू पर भगवान राम और माता सीता की तस्वीर छपी हुई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या उसी साड़ी के पल्लू से एकता कपूर का चेहरा पोंछती हुई नजर आती हैं। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने तान्या मित्तल की इस हरकत की आलोचना की। कई यूजर्स का कहना है कि जिस कपड़े पर भगवान राम और माता सीता की तस्वीर बनी हो, उससे किसी का चेहरा पोंछना उचित नहीं है।

कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि धार्मिक प्रतीकों का इस तरह इस्तेमाल करना सही नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने इस मामले में एकता कपूर को भी घेरते हुए सवाल उठाए कि उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी।

बिग बॉस के बाद चर्चा में हैं तान्या

गौरतलब है कि तान्या मित्तल पहले भी अपने बयानों और दावों की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं। Bigg Boss 19 के दौरान भी उनके कई बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने थे।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News