ब्रेकअप के बाद और भी ग्लैमरस हुईं तारा सुतारिया, ब्लैक बिकिनी में दिखा बेहद हॉट अवतार

Thursday, Mar 26, 2026-06:18 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका नाम एक्टर वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहा। इस अलगाव के बाद तारा को कई मौकों पर अकेले देखा गया, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह पूरी तरह खुद पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी सेल्फी शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब बवाल काट रही है।

तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। इस मिरर सेल्फी में उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उनका स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज साफ झलक रहा है।

PunjabKesari

 
तारा के इस बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक को उनके फैंस ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस नए अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग और स्टाइलिश बता रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर तारा
काम की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है, जिसमें उनका नाम ‘वेरोनिका’ होगा। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ यश, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे बड़े सितारे भी दिखाई देंगे।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News