आइवरी-गोल्ड कॉर्सेट गाउन पहने रैंप पर उतरी तारा सुतारिया, वाॅक करते हुए वीर पहाड़िया को दी Flying Kiss
Friday, Jul 25, 2025-11:24 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से तारा सुतारिया का नाम स्काई फोर्स' एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है। बीते दिन तो कपल को एयरपोर्ट पर भी साथ स्पाॅट किया गया था।अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रैंप वॉक करते हुए तारा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर को फ्लाइंग किस देती दिख रही हैं। इसके बाद दोनों के अफेयर्स की गॉसिप और तेज हो गई हैं।
दरअसल, 29 साल की तारा सुतारिया ने दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक में रैंप वॉक किया। इस दौरान वीर अपनी रयूमर्ड लेडी लव को सपोर्ट करने पहुंचे थे। वायरल वीडियो में तारा सुतारिया आइवरी-गोल्ड कॉर्सेट गाउन में रैंप वॉक करते हुए बेहद प्यारी लग रही थीं।
इस गाउन में एक भारी-भरकम एम्बेलिश्ड चोली और एक फ्लेयर्ड लेस स्कर्ट थी।रैंप वॉक करते हुए तारा ने न्यूड मेकअप और एक बोल्ड डायमंड नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। वीडियो में आप देख सकते हैं वीर पहाड़िया दर्शकों के साथ बैठे नजर आए। वीर, तारा से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। वहीं रैंप वॉक करते वक्त अचानक अपने बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस करती नजर आईं।
तारा ने इससे पहले रणबीर कपूर के कजिन आधार जैन को तीन साल तक डेट किया था और 2023 में अलग हो गए थे। उसके बाद उनका नाम 'जिस्म 2' के अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ जोड़ा गया। हालांकि उन्होंने इन अफवाहों का खंडन किया। दूसरी ओर, वीर के बारे में ऐसी अफवाहें थीं कि वह एक्ट्रेस-मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। वीर ने सारा अली खान को भी डेट किया था।