सच में शादी करने वाले हैं थलापति विजय और तृष? एक्ट्रेस की मां के एक ‘क्लिक’ ने बढ़ाई अटकलें
Monday, Mar 16, 2026-04:36 PM (IST)
मुंबई. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। हाल के दिनों में इन अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया है। खास तौर पर तब से जब विजय की पत्नी संगीता के साथ उनके वैवाहिक संबंधों को लेकर खबरें सामने आईं। इसी बीच एक नई सोशल मीडिया गतिविधि ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।
दरअसल, तृषा कृष्णन की मां उमा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक वायरल रील को लाइक किया, जिसमें दावा किया गया था कि विजय और तृषा भविष्य में शादी कर सकते हैं।

वायरल रील से बढ़ीं अटकलें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस रील में एक फैन ने अपनी थ्योरी के आधार पर यह दावा किया कि विजय और तृषा जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे सकते हैं। वीडियो में यह भी कहा गया कि दोनों संभवतः तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद अपने संबंध की घोषणा कर सकते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस रील को तृषा की मां उमा कृष्णन ने लाइक कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। कुछ फैंस इसे इस रिश्ते के लिए परिवार की सहमति का संकेत मान रहे हैं।
पहले भी दिखे थे साथ
विजय और तृषा को लेकर चर्चाएं उस समय और तेज हो गई थीं, जब दोनों को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था। उस कार्यक्रम में दोनों ने लगभग एक जैसे कलर के कपड़े पहने थे, जिससे फैंस के बीच यह चर्चा और बढ़ गई।
इसके अलावा पिछले साल विजय के जन्मदिन पर तृषा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी साझा किया था। उस तस्वीर में विजय एक्ट्रेस के पालतू कुत्ते के साथ नजर आए थे, जिसने भी फैंस का ध्यान खींचा था।
‘लाइक’ को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
जहां कुछ यूजर्स उमा कृष्णन के इस ‘लाइक’ को एक संकेत मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे महज एक संयोग या गलती भी बता रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी कहना है कि उमा कृष्णन पहले भी ऐसे पोस्ट को लाइक कर चुकी हैं, जिनमें विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई गई थीं।
हालांकि इन सभी चर्चाओं के बावजूद अब तक न तो विजय और न ही तृषा कृष्णन ने इन अफवाहों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया दी है।
