रमजान 2025: रखा एक दिन का रोजा और पढ़ी दुआ...थलापति विजय ने चेन्नई में होस्ट की इफ्तार पार्टी, व्हाइट कुर्ते संग टोपी पहने दिखे एक्टर
Saturday, Mar 08, 2025-01:00 PM (IST)

-+12/*0.
मुंबई: रमजान का पाक महीना शुरू हुआ। ऐसे में आम जनता से लेकर बी-टाउन मुस्लिम स्टार्स रोजा रख रहे हैं। इसी बीच सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय ने एक दिन के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया।
जी हां, उन्होंने रमजान के पहले जुम्मे यानी 7 मार्च को चेन्नई में इफ्तार पार्टी रखी। एक्टर ने एक दिन का रोजा रखा। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में वहस्कल कैप पहने हुए हैं।इफ्तारी से पहले दुआ पढ़ रहे हैं। वह सफेद रंग के पोशाक में नजर आ रहे हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
विजय के साथ उनकी पार्टी तमिलगा वेटट्री कजागम (TVK) के फाउंडर भी नजर आ रहे हैं। ये इफ्तार पार्टी उनकी पार्टी टीवीके की तरफ से आयोजित की गई थी।
थलपति विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेंकट प्रभु की एक्शन थ्रिलर 'द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम (GOAT)' में देखा गया था। इसमें उनके साथप्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, अजमल अमीर, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन, स्नेहा, लैला और मीनाक्षी चौधरी थे। अब वह अपनी अगली फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज के लिए तैयार हैं जिसका निर्देशन एच विनोथ ने किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और अन्य कलाकारों ने काम किया है, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।