संगीता संग तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ वेडिंग फंक्शन में दिखे थलपति विजय? दोनों को साथ देख फैंस हैरान

Friday, Mar 06, 2026-11:51 AM (IST)

मुंबई. तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में हैं। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि उनके और उनकी पत्नी संगीता के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और शादी के 27 साल बाद संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। इन सब खबरों के बीच हाल ही में एक शादी फंक्शन थलपति को एक्ट्रेस तृषा के साथ देखा गया, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए। यूजर्स अब सोशल मीडिया पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हाल ही में थलपति का एक वायरल हो रहा है जिसमें वह शादी फंक्शन में शामिल हुए। इस समय उनके साथ तृषा भी नजर आईं। तलाक की खबर के बीच एक्टर को तृषा के साथ देखकर फैंस चौंक गए।


इस दौरान दोनों स्टार्स का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता है, जबकि एक्ट्रेस कार से बाहर निकलते हुए उनके पीछे-पीछे चल रही हैं। विजय और तृषा, कल्पाथी सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने आए थे।


विजय थलपति की पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बीच यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “क्या? क्या सच में ऐसा हो रहा है????????? इन सब घटनाओं के बाद??????? क्या वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं????” दूसरे ने लिखा, “वह तो बिलकुल बेवकूफ है।” वहीं, कई यूजर्स को यह फेक एआई वीडियो लग रहा है।

 
 बता दें कि विजय और संगीता सोरनालिंगम की शादी 1999 में हुई थी। शादी में बाद उन्होंने दो बच्चों एक बेटा और बेटी का स्वागत किया थाऔर अब 27 साल बाद ये कपल अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में है।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News