नहीं रहे ''Kung Fu Hustle'' के लीजेंड Bruce Leung, फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर

Tuesday, Jan 20, 2026-01:46 PM (IST)

मुंबई. साल 2004 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘Kung Fu Hustle’ में अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले दिग्गज एक्टर ब्रूस लेंउंग अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके अचानक निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है।

14 जनवरी को हुआ निधन

ब्रूस लेंउंग का निधन 14 जनवरी को हुआ था, हालांकि उनकी मौत की वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके फैंस और फिल्मी सितारे शॉक्ड रह गए हैं और सोशल मीडिया पर शोक जताते नजर आ रहे हैं।


 
परिवार ने सादगी से किया अंतिम संस्कार

चीनी और हांगकांग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रूस लेंउंग का अंतिम संस्कार बेहद सादगी के साथ किया गया। परिवार ने निजी तौर पर यह रस्म पूरी की। जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को उनकी प्रेयर मीट आयोजित की जाएगी, जो दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के शेन्जेन शहर के लोंगगांग इलाके में होगी।

मार्शल आर्ट्स सिनेमा के चमकते सितारे थे ब्रूस लेंउंग 

ब्रूस लेंउंग को मार्शल आर्ट्स फिल्मों का बड़ा नाम माना जाता था। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में कई यादगार एक्शन फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उनका नाम अक्सर ब्रूस ली और जैकी चैन जैसे महान कलाकारों के साथ लिया जाता रहा है। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन ‘Kung Fu Hustle’ में निभाया गया उनका किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News