कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में बड़ी कामयाबी, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मास्टरमांइड को किया गिरफ्तार

Friday, Nov 28, 2025-11:48 AM (IST)

मुंबई.  कॉमेडियन, एक्टर और फिल्ममेकर कपिल शर्मा पिछले कुछ महीनों से अपने कनाडा स्थित कैफे Kaps Café पर हुई फायरिंग को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। उनके कैफे पर एक बार नहीं, बल्कि तीन बार फायरिंग हो चुकी है। वहीं, अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कपिल के Kaps कैफे पर हुई फायरिंग की साजिश में शामिल शूटर बंधु मान सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। 

 

इस मास्टरमाइंड का संबंध गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बताया जा रहा है और घटना के बाद इंडिया लौट आया था। बताया जा रहा है कि सेखों की लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी इस पूरे षड्यंत्र की परतें खोलने और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि मान सिंह लंबे समय से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर कनाडा में इस फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। इसी वजह से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अब उनके नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और गिरोह की गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके और इससे जुड़े सभी आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

गिरफ्तार किया गया आरोपी कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News