भारतीय सिनेमा के नाम नया रिकॉर्ड, ''रामायण'' ट्रेलर ने पार किया 1 बिलियन व्यूज़ का आंकड़ा

Friday, Aug 07, 2026-02:50 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  'रामायण' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। दो भागों में बनने वाली इस ग्लोबल फिल्म का उद्देश्य आधुनिक तकनीक, शानदार विजुअल्स, बेहतरीन कहानी और दमदार स्टारकास्ट के साथ इस कालजयी महाकाव्य को पहले कभी न देखे गए स्तर पर बड़े पर्दे पर पेश करना है। फिल्म के ट्रेलर के दुनियाभर में रिलीज़ होते ही इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब 'रामायण' ने एक नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के ट्रेलर ने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर 1 बिलियन (100 करोड़) व्यूज़ हासिल कर लिए हैं और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

रिलीज़ के कुछ ही दिनों के भीतर 'रामायण' के ट्रेलर ने दुनिया भर के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सभी भाषाओं को मिलाकर 1 बिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि है और इसने इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ 'रामायण' 1 बिलियन ट्रेलर व्यूज़ हासिल करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। यह भारतीय सिनेमा के लिए वैश्विक स्तर पर एक ऐतिहासिक पड़ाव है और यह तो सिर्फ शुरुआत है। ट्रेलर के भारतीय भाषाओं और अंग्रेज़ी, दोनों संस्करणों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिससे दुनिया भर में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता और उत्साह देखने को मिल रहा है।

दुनिया की सबसे महान कहानियों में से एक 'रामायण' को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में पेश करने के उद्देश्य से निर्देशक नितेश तिवारी इस महाकाव्य को पहले कभी न देखे गए स्तर पर जीवंत कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नज़र आएंगी। यश शक्तिशाली रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल अजेय हनुमान के रूप में दिखाई देंगे और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने 8 बार ऑस्कर विजेता डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है। दो भागों में बनने वाली यह भव्य फिल्म दुनिया भर के आईमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News