The Walking Dead फेम केली मैक का 33 की उम्र में निधन, एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

Wednesday, Aug 06, 2025-10:47 AM (IST)

मुंबई. हॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आ रही है। नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘द वॉकिंग डेड’ की एक्ट्रेस केली मैक अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस का 33 साल की उम्र में कैंसर के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
  
केली मैक के निधन की जानकारी उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये कहना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी केली अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। एक चमकता सितारा दुनिया के उस पार चला गया है, जहां अंत में हम सभी को जाना है।’ परिवार के इस पोस्ट पर केली के फैंस और दोस्त काफी भावुक नजर आ रहे हैं और कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं।


  PunjabKesari


कैसे हुई मौत
बता दें, एक्ट्रेस कैली मैक ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। वहीं उनका इलाज भी काफी लंबे समय से चल रहा था। इसके बाद भी एक्ट्रेस अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही थीं। सितंबर 2024 में उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वो ब्रेन कैंसर से जूझ रही हैं और एक साल पूरा होते-होते वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

बता दें केली को ‘द वॉकिंग डेड’ के अलावा ‘9-1-1’, ‘शिकागो’ और ‘स्कूल्ड – द मॉडर्न फैमिली स्पिन ऑफ’ जैसी सीरीज के लिए जाना जाता था। वहीं केली ने ऑस्कर विजेता मूवी ‘स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स’ में ग्वेन स्टेसी के लिए अपनी आवाज दी थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News