पवन सिंह के सास-ससुर के घर में चोरी: खिड़की काटकर 15 लाख के गहने और 15 हजार कैश लेकर रफूचक्कर हो गए बदमाश

Tuesday, Jun 24, 2025-03:05 PM (IST)

पवन सिंह के सास-ससुर के घर में चोरी: खिड़की काटकर 15 लाख के गहने और 15 हजार कैश लेकर रफूचक्कर हो गए बदमाश


मुंबई: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के घर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हैं कि पवन सिंह के सास-ससुर के घर चोरी हो गई है। बदमाश खिड़की काटकर अंदर घुसे और 15 लाख के गहनों के अलावा राइफल की 30 बुलेट्स, 15 हजार कैश और बाकी कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए।घटना नगर थाना क्षेत्र न्यू मारुति नगर की है। पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह के सास-ससुर आरा में रहते हैं जिस घर में चोरी हुई उसमें सास-ससुर के अलावा कोई नहीं था। घटना के वक्त पवन सिंह के सास-ससुर दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पवन सिंह की सास ने बताया कि जब सुबह उठकर वह दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही थीं तो वह खुल नहीं रहा था। तब उन्होंने पति को बाहर गली में देखकर आने को कहा कि क्या हुआ है। तब पता चला कि घर में चोरी हुई है।

PunjabKesari

 


पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। वह जब आए तो देखा खिड़की खुली थी। चोरों ने खिड़की को पेचकस से खोला अंदर घुसे और राइफल की 30 बुलेट्स के अलावा 15 हजार कैश और गहने लेकर उड़ गए। घर की हालत एकदम अस्त-व्यस्त थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था।


इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है, जिसके बारे में उनके भाई रानू सिंह ने बताया हालांकि, चोर वहां तक पहुंच नहीं पाए। मामले में नगर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News