इजराइल-ईरान हमलों के बीच दुबई में फंसे इस फेमस एक्टर के बीवी-बच्चे, मांगी सलामती की दुआ
Sunday, Mar 01, 2026-11:51 AM (IST)
मुंबई. ईरान के खिलाफ इजराइल द्वारा पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिसमें दुबई भी शामिल है। इसी बीच बॉलीवुड फिल्ममेकर और एक्टर केआरके ने एक्स पर अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनका परिवार भी दुबई में है। इसके साथ ही उन्होंने उनकी सलामती की दुआ भी मांगी है।

दुबई में फंसी केआरके की फैमिली
केआरके ने एक्स पर पत्नी, बेटी और बेटे की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, रमजान के कारण मेरी वाइफ और बच्चे दुबई में हैं। भगवान उन्हें सलामत रखे।
My wife and children are also in Dubai because of Ramadan. GOD will protect them. pic.twitter.com/X7ezaKFkpA
— KRK (@kamaalrkhan) February 28, 2026
केआरके के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
सोनल चौहान ने मांगी थी मदद
बता दें, इससे पहले सोनल चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से मदद गुजारिश की थी।
