Ayesha Takia Birthday special: सालमान की इस हिरोइन ने खुद बरबाद किया अपना करियर, कभी थी बला की खूबसूरत और आज दिखती है कुछ ऐसी

Monday, Apr 10, 2023-09:14 AM (IST)

मुंबई। 'वांटेड गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया को कौन नहीं जानता, भले ही एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड से दूरी बना ली थी, लेकिन आज भी लोग इन्हे याद करते हैं। 13 साल में मॉडलिंग और 15 की उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस आज 10 अप्रैल 2023 को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

PunjabKesari

Ayesha Takia का जन्म 10 अप्रैल 1986 में मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता निशित टाकिया गुजराती हिंदू और मां फरीदा मुस्लिम हैं। आयशा ने पढ़ाई के साथ-साथ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरु कर दिया था। उन्होंने पहली एक्टर शाहिद कपूर के साथ कॉम्प्लेन के एड में देखा गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने डिज्नी चैनल के लिए भी काम किया, साथ ही साथ आयशा ने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रखा।

PunjabKesari

आयशा ने बॉलीवुड को ‘टार्जन: द वंडर कार’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। आयशा ने अपने करियर के दौरा 21 फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म साल 2009 में आई ‘वांटेड’ थी जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई, लेकिन इसके 2 साल बाद अचानक एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को छोड़ दिया और 23 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी कर ली।बॉयफ्रेंड से शादी रचाने के बाद एक्ट्रेस ने इस्लाम कबूल कर लिया और फिल्मों से दूरी बना ली। एक्ट्रेस और फरहान का एक बेटा है।

PunjabKesari

ऐसा कहा जाता है कि आयशा टाकिया ने हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में अपनी लिप की सर्जरी करवाई थी, लेकिन यह सर्जरी उनपर भारी पड़ गई। उनके फैंस को उनका ये लुक बिल्कुल नहीं पसंद आया था।


Sub Editor

Diksha Raghuwanshi

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News