iHeartRadio Music Awards में टोरी स्पेलिंग ने खींचा सबका ध्यान, शीयर मेश कटआउट्स ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्ड

Friday, Mar 27, 2026-06:35 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार टोरी स्पेलिंग अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 2026 iHeartRadio Music Awards में अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह अवॉर्ड शो लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया, जहां कई बड़े सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इवेंट से टोरी स्पेलिंग की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

PunjabKesari

लुक की बात करें तो 52 वर्षीय टोरी स्पेलिंग इस इवेंट में एक हॉट रेड गाउन पहनकर पहुंचीं, जिसने उनके स्टाइल को चर्चा का विषय बना दिया। उनका यह आउटफिट कॉर्सेट-प्रेरित डिजाइन का था, जिसमें बीच-बीच में शीयर मेश कटआउट्स दिए गए थे, जो उनके लुक को और आकर्षक बना रहे थे।

PunjabKesari

गाउन का डीप नेक डिजाइन और फिटेड स्ट्रक्चर उनके फिगर को खूबसूरती से उभार रहा था। इसके साथ ही ड्रेस में मौजूद रोज़ डिटेलिंग ने उसमें एक अलग ही एलिगेंस जोड़ दी।

PunjabKesari
उन्होंने इस आउटफिट के साथ सिल्वर ग्लिटरिंग प्लेटफॉर्म हील्स पहनीं, जो पूरे लुक को कंप्लीट कर रही थीं।

 PunjabKesari


बता दें, iHeartRadio Music Awards हर साल म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गानों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए जाते हैं। इस अवॉर्ड शो में विजेताओं का चयन मुख्य रूप से चार्ट परफॉर्मेंस और कुछ कैटेगरी में फैंस की वोटिंग के आधार पर किया जाता है।

 

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News