अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि, हेमा मालिनी ने जाहिर की एक्साइटमेंट

Wednesday, Mar 25, 2026-04:56 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र पिछले साल 25 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था। वहीं, अब निधन के बाद धर्मेंद्र को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 में सम्मानित किया जाएगा। इस फेस्टिवल का आगाज आज से हो चुका है और इसमें शामिल होने के लिए दिवंगत एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस फेस्टिवल में हेमा मालिनी के पति को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इस फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर हेमा मालिनी ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मैं दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने के लिए रेखा गुप्ता जी को बधाई देना चाहूंगी। यह फिल्म फेस्टिवल 4-5 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया है। फेस्टिवल में कई कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। धर्म जी को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस माैके पर में वहां मौजूद रहूंगी।’  


इस फिल्म फेस्टिवल हेमा मालिनी के अलावा एक्टर अर्जुन कपूर और निमरत कौर, विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलिब जैसे सितारे भी शामिल होंगे।

कब तक चलेगा IFFD?

बता दें, दिल्ली में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 25 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक चलेगा।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News