लीक हुआ त्रिशाकर मधु का MMS, गुस्से में तिलमिलाईं एक्ट्रेस बोलीं- खुदा सब देखता है, मेरी प्राइवेट वीडियो...

Thursday, Aug 12, 2021-04:37 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु भोजपुरी सिनेमा का एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका MMS लीक हो गया है, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आ गई हैं। वायरल एमएमएस में वह किसी लड़के के साथ दिखाई दे रही हैं। ये सामने आने के बाद त्रिशाकर ने वायरल करने वाले पर जमकर भड़ास निकाली है।

PunjabKesari

 

त्रिशाकर ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'खुदा सब देखता है, मुझे गाली देने के लिए मेरी प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिए। आपकी बहन के साथ कोई शादी कर के और अगले दिन सुहागरात का वीडियो वायरल कर दे तो बढ़िया लगेगा ना? बिहार में इतने घटिया कुछ लोग भी होते हैं नहीं जानती थी'।
लाइव आकर त्रिशा ने रोते हुए कहा, मैं क्या करूं कुछ समझ नहीं आता। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि उनके साथ वीडियो में कौन है?

PunjabKesari


इस वीडियो के बाद त्रिशा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है। हालांकि, वीडियो लीक करने वाले का अब तक पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesari

 

बता दें कि त्रिशाकर मधु भोजपुरी के कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी है। फिल्मों में उनके परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया है, हालांकि एमएमएस लीक होने के बाद उनकी कड़ी निंदा हो रही हैं।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News