‘द पिरामिड स्कीम’ ट्रेलर आउट: पैसा, महत्वाकांक्षा और धोखे की कहानी

Friday, May 29, 2026-12:51 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल ड्रामा सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का दमदार ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह सीरीज सपनों, महत्वाकांक्षा, लालच और जल्दी पैसा कमाने की खतरनाक दुनिया की कहानी को सामने लाती है। पिरामिड मार्केटिंग स्कीम्स के चमकदार वादों और उनके पीछे छिपे जोखिमों को दिखाती यह कहानी दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाने वाली है।

‘द वायरल फीवर’ (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज को श्रेयांश पांडे ने क्रिएट किया है। निर्देशन आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने किया है, जबकि इसकी कहानी अक्षेंद्र मिश्रा ने लिखी है। सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी और आशीष राघव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

ट्रेलर की शुरुआत चमकदार जिंदगी, जल्दी अमीर बनने के सपनों और कुछ ही महीनों में किस्मत बदल देने वाले वादों से होती है। कहानी गोल्डी और मनोज नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग ख्वाहिशों के बावजूद एक ही पिरामिड स्कीम की दुनिया में फंस जाते हैं। यह दुनिया उन्हें पैसा, शोहरत और सम्मान का सपना दिखाती है, लेकिन जैसे-जैसे वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं, उनके सामने खतरनाक सच्चाइयां भी सामने आने लगती हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

सीरीज में गोल्डी का किरदार निभा रहे परमवीर सिंह चीमा ने कहा कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण रोल है। वहीं रणवीर शौरी ने अपने किरदार मनोज को एक ऐसे आम इंसान की कहानी बताया, जो सिर्फ पैसे नहीं बल्कि जिंदगी में एक मकसद की तलाश कर रहा है। शेखर सुमन ने भी अपने किरदार को बेहद अनोखा और दिलचस्प बताया, जबकि अल्फिया जाफरी ने इसे अपने स्क्रिप्टेड कंटेंट सफर की खास शुरुआत कहा।

‘द पिरामिड स्कीम’ 5 जून को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी भाषा में एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी जहां सपनों की चमक और लालच की कीमत दोनों साथ-साथ चलती हैं।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News