बिना इजाजत गर्भाशय निकालवा दिया..उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना के गंभीर आरोप, सिंगर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

Wednesday, Feb 11, 2026-02:44 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सिंगर पर संगीन आरोप लगाते हुए सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

 

 

रंजना ने लगाए गंभीर आरोप

शिकायत में रंजना ने आरोप लगाया है कि उदित नारायण ने उनके साथ धोखे किया। उन्होंने दावा किया कि सिंगर ने इलाज के बहाने उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में ले जाकर बिना उनकी अनुमति के उनका गर्भाशय निकालवा दिया। रंजना के अनुसार उन्हें इस प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी और यह उनके साथ किया गया सबसे बड़ा विश्वासघात है।

रंजना ने इसके अलावा उत्पीड़न और वादाखिलाफी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि इस घटना के कारण उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ और वह लंबे समय से बीमारी और तंगहाली का सामना कर रही हैं।
 

PunjabKesari


बता दें, रंजना और उदित नारायण की शादी 7 दिसंबर 1984 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उदित नारायण अपने करियर के चलते मुंबई चले गए, जिससे उनके और रंजना के बीच दूरी बढ़ने लगी। बाद में रंजना को मीडिया से पता चला कि उदित नारायण ने दूसरी शादी कर ली है। जब उन्होंने सिंगर से इस बारे में सवाल किया, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

धोखे का सबसे बड़ा आरोप

रंजना के मुताबिक, 1996 में उन्हें सबसे बड़ा धोखा मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के नाम पर दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनके बिना अनुमति के गर्भाशय को निकाल दिया गया। रंजना ने इसे एक वेल प्लान्ड साजिश करार दिया और कहा कि इस घटना ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह प्रभावित किया।

रंजना नारायण झा की यह शिकायत सोशल मीडिया और मीडिया में तेजी से चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और अदालत इस मामले में क्या कार्रवाई करती हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News