ब्रेस्ट कैंसर का पता चलते ही फूट-फूटकर रोने लगी थीं राजश्री देशपांडे, मुश्किल दिनों को याद कर बोलीं- ''मैं मजबूत नहीं रह सकी''

Friday, Mar 27, 2026-06:08 PM (IST)

मुंबई. 'सेक्रेड गेम्स' सीरीज फेम एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने पिछले दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर से जूझने का खुलासा कर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद सर्जरी करानी पड़ी थी। वहीं, अब हाल ही में राजश्री ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के निदान और इस सफर के बारे में एक नोट शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह बीमारी का पता चलने के बाद अस्पताल में अकेले फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

PunjabKesari

 

27 मार्च को राजश्री देशपांडे ने अस्पताल से कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके मुश्किल सफर की झलक देखने को मिल रही है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा- 'जब मुझे पहली बार अपने स्तन कैंसर के बारे में पता चला, तो मुझे आज भी याद है कि अस्पताल में हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट सेंटर के बाहर मैं अकेले ही फूट-फूट कर रो पड़ी थी। मैं मजबूत नहीं रह सकी। मुझमें बिल्कुल भी हिम्मत नहीं थी। आज तक, जब लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम्हें ये कैसे हुआ... तुम तो इतनी फिट हो, वगैरह-वगैरह... तो सच कहूं तो मेरे पास कोई जवाब नहीं होता।'


उन्होंने लिखा- दर्द सिर्फ शारीरिक ही नहीं था, बल्कि मानसिक और भावनात्मक दर्द असहनीय था। मैं कई बार टूट गई, कभी अकेले तो कभी अपने दोस्तों के साथ, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। लेकिन कई दिन ऐसे भी थे जब मैं उठी और मैंने हार न मानने का पक्का इरादा किया। कई बार मेरा मन नहीं करता कि मेरे पास दुनिया की सारी ताकत हो। मैं बस शांत रहना चाहती हूं, जैसे मैरी ओलिवर की कविता में चिड़ियों का ज़िक्र है, जो मेरी खिड़की पर लगे बोगनविलिया के फूल पर बैठकर मेरे साथ सूर्योदय देखती हैं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Rajshri (@rajshri_deshpande)

राजश्री ने और लिखा- क्या मुस्कुराते हुए उठना कोई उपलब्धि है? आज तो मैंने कह दिया। मैंने अपने लिए एक मुस्कान और एक प्यार भरा आलिंगन पाया और उन सभी लोगों के बारे में सोचा जो इस सफर में मेरे साथ हैं, जिन्होंने मुझे फोन किया, मैसेज किया और इतना प्यार दिया। मुझे पता है कि कल के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आज का दिन प्यार से भरा हो। बस। 


राजश्री देशपांडे का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है और फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


काम की बात करें तो राजश्री देशपांडे 2015 में फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' में नजर आई थीं। वहीं, साल 2023 में उन्होंने सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज' का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड जीता था। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News