उत्तराखंड की लड़की ने हरियाणवी गाने पर मचाया धमाल, वीडियो को 1 करोड़ बार देखा गया

Wednesday, Aug 07, 2024-06:33 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम: उत्तराखंड की इस खूबसूरत हसीना ने अपने घर की छत पर '4G का जमाना' गाने पर धमाकेदार डांस किया है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है। बता दें, आम तौर पर यह वीडियो हरियाणा, यूपी या राजस्‍थान के होते हैं। लेकिन इसमें कुछ अलग है। 

PunjabKesari

गुलाबी रंग के लहंगा और बैकलेस चोली में सजी लड़की हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है। उनके डांस मूव्स और एनर्जी ने सबको हैरत में डाल दिया है। यह वीडियो 2022 में रिलीज किया था। इसमें वह 4G ka Jamana (फौजी) गाने पर वाकई धूम मचा रही हैं। कॉमेंट सेक्‍शन में लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई उनकी मासूमियत पर फिदा है तो कोई खूबसूरती की सराहना कर रहा है।

रुचिका जांगिड़, विनोद मोरखेरिया और तरुण पांचाल का हरियाणवी गाना '4G का जमाना' 2021 में रिलीज हुआ था। इस पॉपुलर गाने पर यह लड़की बेहतरीन डांस स्टेप्स से कई लोगों को प्रेरणा भी मिल रही है। आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा, हमें भी कॉमेंट कर जरूर बताइएगा।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News