मशहूर एक्टर कल्याण चटर्जी का 81 की उम्र में निधन, टाइफाइड समेत उम्र संबंधी बीमारियों से थे पीड़ित
Monday, Dec 08, 2025-01:27 PM (IST)
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कल्याण चटर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया। काफी समय से बीमारियों से ग्रस्त होने के बाद वह रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
कल्याण चटर्जी के निधन की पुष्टि वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम ने की है। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा, "हमारे सबसे खास सदस्यों में से एक कल्याण हमें छोड़कर चले गए हैं। हमें गहरा सदमा लगा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

81 वर्षीय कल्याण चटर्जी काफी समय से बीमार थे। वह टाइफाइड समेत कई उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ दिनों से एमआर बंगुर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती थे।
कल्याण चटर्जी का करियर
कल्याण चटर्जी पिछले 6 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे थे। उन्होंने बंगाली के अलावा कई हिंदी फिल्मों में काम किया और अपने भिनय से दर्शकों का दिल जीता। एक्टर ने अपने करियर में करीब 400 फिल्मों में काम किया था।
