शादी में विक्की कौशल ने किया ऐसा मज़ाक, भड़के लोगों ने ''पत्नी का अपमान'' बताकर एक्टर को किया ट्रोल

Wednesday, Mar 18, 2026-02:02 PM (IST)

मुंबई.  कई बार किसी से मज़ाक करना भारी पड़ जाता है। अब तक कई ऐसे सेलिब्रेटीज हैं, जो मज़ाक में कही बात को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। वहीं, हाल ही में एक विक्की कौशल के साथ ऐसा हुआ। एक शादी में दूल्हे के साथ जोक मारकर एक्टर ट्रोलर के निशारे पर आ गए और यूजर उनके इन शब्दों को 'पत्नी का अपमान' बता रहे हैं। 

PunjabKesari

  

दरअसल, मंगलवार को विक्की कौशल का किसी वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वह दूल्हे के साथ स्टेज पर मजाकिया अंदाज में पूछते हैं- "हाउ इज द जोश?" ऐसे में सामने खड़े लोग बोलते हैं- "हाई, सर।" विक्की फिर हंसते हुए कहते हैं- "मैंने यह देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई ही रहता है, लेकिन हम शादीशुदा लोगों का जोश साल-दर-साल गिरता जाता है।" 

 

यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और एक्टर को ट्रोल करने लग गए। एक यूजर ने उन्हें कमेंट करते हुे सलाह दी कि सार्वजनिक मंचों पर कुछ भी बोलने से पहले उन्हें ध्यान रखना चाहिए। दूसरे ने लिखा, "साल 2026 आ गया है और हम अब भी औरतों के खिलाफ शादी का मजाक उड़ाने वाले ऐसे जोक्स मार रहे हैं।" अन्य एक ने लिखा, "मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है, जब पुरुष सबके सामने अपनी शादी का मजाक उड़ाते हैं। इससे वे अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी पत्नी का अपमान कर रहे होते हैं, जो बिल्कुल भी मजेदार नहीं है।" 


हालांकि, इस ट्रोलिंग पर अभी तक विक्की कौशल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


काम की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News