Video: बेटी को फीड कराने में खराब हुई Deepika की हालत! बोलीं- बड़े लोग भी इसी तरह करने लगें तो...

Tuesday, Sep 24, 2024-10:45 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी पहली बेटी का स्वागत किया। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। मां बनने के बाद से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और उनका पूरा ध्यान अब अपनी बेटी पर है।

PunjabKesari

बता  दें, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने नई माओं के अनुभवों और चुनौतियों पर बात की। इस वीडियो में दीपिका ने बताया कि नवजात बच्चे की देखभाल में क्या दिक्कतें आती हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे एक नवजात बच्चा भूख लगने पर ही जागता है और खाने के बाद तुरंत सो जाता है।

PunjabKesari

इस वीडियो में एक महिला दिखाई देती है, जो सो रही होती है। भूख लगने पर वह उठकर किचन में जाती है, खाना पकाती है, और पहले निवाले के बाद फिर से सो जाती है। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजाक में पूछा कि अगर बड़े लोग भी इसी तरह करने लगें तो क्या होगा? इस दौरान उन्होंने यह भी इशारा किया कि मां बनने के बाद बेबी को फीड कराने में कितना संघर्ष करना पड़ता है।

PunjabKesari

वहीं बेटी के जन्म के बाद  उन्होंने अपना इंस्टाग्राम बायो बदलकर 'फीड. बर्प. स्लीप. रिपीट' कर लिया, जो नवजात के आम रूटीन को दर्शाता है। अभिनेत्री ने 15 सितंबर को अपनी बेटी को लेकर घर लौटें। काम के मोर्चे पर, एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आई थीं। अब वह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में एक पुलिस अधिकारी के रोल में दिखाई देंगी।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News