विजय और रश्मिका ने तेलंगाना के बच्चों को दी बड़ी सौगात, अबू धाबी से सुरक्षित इंडिया लौटीं ईशा गुप्ता..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Tuesday, Mar 03, 2026-06:31 PM (IST)

मुंबई. ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच रद्द हुई फ्लाइटों के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता दुबई में फंस गई थीं और भारत नहीं लौट पा रही थी। ऐसे में दुबई में फंसी एक्ट्रेस को लेकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। हालांकि, अब हाल ही में उनकी ओर से राहत की खबर सामने आई है। ईशा सुरक्षित इंडिया लौट आई हैं।  वहीं, साउथ कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के जश्न में डूबे हुए हैं। इसी बीच हाल ही में इस कपल ने एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए तेलंगाना के बच्चों का भविष्य संवारने का कदम उठाया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 


यूएस-ईरान तनाव के बीच दुबई में बैठे विवेक ओबेरॉय ने लोगों से की खास अपील, कहा-पैनिक वाली खबरें न फैलाएं

यूएस-ईरान तनाव के बीच मिडिल ईस्ट में हालात को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इस माहौल में एक्टर विवेक ओबेरॉय, जो पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ यूएई में रह रहे हैं, ने वहां के लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। विवेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से अफवाहों और भ्रामक खबरों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने यूएई की सरकार और सुरक्षा बलों की सराहना भी की।
 
 
 शादी के बाद पति विजय के गांव पहुंचीं रश्मिका का हुआ जोरदार स्वागत 

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी धूमधाम से संपन्न हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद अब रश्मिका पहली बार विजय के गांव पहुंचीं, जहां नई नवेली दुल्हन का पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत हुई। मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

डर और नफरत का भूत भगाइए…अक्षय कुमार ने फैंस को दी होली की बधाई, शेयर किया ‘भूत बंगला’ का खास सीन
 
देशभर में इस साल 4 मार्च को होली की त्योहार मनाया जाएगा, जिसे लेकर  लोग काफी एक्साइटड हैं। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी हर साल अपने ही अंदाज में धूमधाम से होली मनाते नजर आते हैं। इसी बीच अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में बने एक्टर अक्षय कुमार एडवांस में ही फैंस को होली की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। फैंस को एक्टर का होली विश करने का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।  
 

‘पापा..मैं बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी..UAE में फंसी 6 साल की बेटी की बात सुन कांप गई एमी विर्क की रूह 

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क यूएस-ईरान तनाव के बीच दुबई में फंसे अपने परिवार के लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मिडिल ईस्ट में हालातों और दुबई में फंसी फैमिली को लेकर एक इमोशनल पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं।
 


 
शादी के बाद अब सामने आई रश्मिका-विजय देवरकोंडा की संगीत नाइट की तस्वीरें, हर फ्रेम में दिखा रॉयल रोमांस 

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी वेडिंग फोटोज़ पहले ही सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड बना चुकी हैं, और अब कपल की संगीत नाइट की तस्वीरों ने इंटरनेट पर नई हलचल मचा दी है।

 

अबू धाबी से सुरक्षित इंडिया लौटीं ईशा गुप्ता, आते ही फैंस को सुनाया हाल-उस स्थिति में रहना बहुत मुश्किल था..
ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच रद्द हुई फ्लाइटों के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता दुबई में फंस गई थीं और भारत नहीं लौट पा रही थी। ऐसे में दुबई में फंसी एक्ट्रेस को लेकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। हालांकि, अब हाल ही में उनकी ओर से राहत की खबर सामने आई है। ईशा सुरक्षित घर लौट आई हैं। इंडिया सुरक्षित लौटने के बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही भारत सरकार और UAE अथॉरिटीज की भी तारीफ की है।


 
रणदीप हुड्डा ने प्रेग्नेंट बीवी लिन लैशराम संग मनाई होली, रंगों में सराबोर रोमांटिक होता दिखा कपल
 
देशभर में लोगों के बीच होली के त्योहार को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इससे पहले ही लोग रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से पीछे नही हैं। इंडस्ट्री में भी 4 मार्च से पहले ही रंगों का खेल शुरू हो गया है। हाल ही में एक्टर हुड्डा ने अपनी फैमिली संग होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंट बीवी संग रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
 
 ‘द केरला स्टोरी 2’ पर हाई कोर्ट सख्त, इलीगल ब्रॉडकास्टिंग पर लगाया बड़ा प्रतिबंध
 
फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर कानूनी और कॉपीराइट से जुड़े मुद्दे भी सामने आए हैं।

 

गलतफहमी दूर करो..राजपाल यादव की इस टिप्पणी पर अब सोनू सूद का पलटवार, यूं दी अपनी सफाई


एक्टर राजपाल यादव पिछले कई दिनों से 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं और अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। जेल से रिहा होने के बाद एक्टर ने उनका साथ देने वालों का दिल से आभार  जताया था। वहीं, एक्टर सोनू सूद के काम देने वाले कमेंट पर भी उन्होंने खरी-खरी बात कही थी कि उनके पास बहुत काम है। वहीं, अब, राजपाल यादव की इस टिप्पणी पर सोनू सूद ने भी रिएक्ट किया है।
 

 

शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने किया नेक काम, तेलंगाना के बच्चों को दी बड़ी सौगात


साउथ कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के जश्न में डूबे हुए हैं। कपल कभी मंदिरों में जाकर तो कभी जगह-जगह लोगों को मिठाइयां बांटकर अपनी शादी की खुशी सेलिब्रेट कर रहा है। इसी बीच हाल ही में न्यूलीवेड कपल ने एक और बड़ी घोषणा कर सबका दिल खुश कर दिया है। रश्मिका-विजय ने एक जिम्मेदारी निभाते हुए तेलंगाना के बच्चों का भविष्य संवारने का कदम उठाया।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News