फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी पर विजय देवरकोंडा का खास पोस्ट, पत्नी रश्मिका संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Friday, Mar 27, 2026-10:20 AM (IST)

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने उदयपुर में अपने फ्रेंड्स और फैमिली के बीच शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल रहीं। वहीं, अब इस कपल की शादी को एक महीना पूरा हो गया है और इस मौके पर विजय ने अपनी वेडिंग रस्मों की खास तस्वीरें शेयर कर खास नोट लिखा, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

 PunjabKesari
26 मार्च को विजय देवरकोंडा ने अपने फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी पर रश्मिका संग कई दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'एक महीना हो गया है। हम सभी की जिंदगी में कुछ बड़े पल आते हैं। हम सभी कभी न कभी उन पलों तक पहुंचते हैं और उनका सामना करते हैं... इससे पहले कि आपको कुछ पता चले, आप उन पलों से गुजर चुके होते हैं, लेकिन अगर आप उन पलों को सही तरीके से जीते हैं तो उनसे जुड़ी यादें हमेशा आपके साथ रहती हैं, जो आपको और आपके आस-पास के सभी लोगों को खुशी देती हैं और मैं हमेशा यही चाहता हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

उन्होंने आगे लिखा- 'और अब जब मैं और रशी काम पर वापस लौट रहे हैं तो मैं एक पल निकालकर उन कुछ महिलाओं के प्रति अपना प्यार जाहिर करना चाहता हूं, जिन्होंने यह तय किया कि मेरी और मेरे आस-पास के सभी लोगों की शादी का अनुभव सबसे ज्यादा आनंदमय हो।' पोस्ट में एक्टर ने उन एक-एक लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी शादी को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई। 
 SaveClip

बता दें, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न काफी दिनों तक चला था। शादी के बाद 4 मार्च को कपल ने अपनी वेडिंग पार्टी होस्ट की थी और इसके बाद कई मंदिरों में अन्नदान किया था और राज्य के कई फैंस को शादी की मिठाइयां बांटी थी।
 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News