विजय सेतुपति ने की एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ, बताया उनके साथ काम करना क्यों पसंद?

Sunday, Mar 15, 2026-05:39 PM (IST)

मुंबई. साउथ स्टार विजय सेतुपति ने साल 2023 में रिलीज हुई एटली की फिल्म में खतरनाक विलेन काली गायकवाड़ का किरदार निभाया था, और उनके साथ सुपरस्टार शाहरुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने सिर्फ स्टार्स की एक्टिंग की तारीफ हुई थी, बल्कि डायरेक्टर के काम की भी खूब सराहना हुई थी। वहीं, हाल ही में विजय सेतुपति ने फिल्ममेकर एटली के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने के अपने अनुभव पर बात करते हुए बताया कि उन्हें उनकी कहानी कहने की शैली में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया।
 

PunjabKesari


विजय सेतुपति ने हाल ही में एक बातचीत में एटली के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए बताया कि उन्हें उनके साथ काम करना क्यों पसंद है। उन्होंने कहा, “मुझे एटली के फिल्म बनाने का तरीका बहुत पसंद है। उन्हें पता होता है कि किसी सीन या शॉट को कहाँ ऊंचाई देनी है और उसे किस तरह दिलचस्प बनाना है। और उन्हें अपने सीन्स को लेकर बहुत भरोसा होता है। इसलिए मुझे उनका काम करने का तरीका अच्छा लगता है।


विजय सेतुपति ने यह भी खुलासा किया कि शाहरूख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना भी इस फिल्म को करने की एक बड़ी वजह थी।


गौरतलब है कि साल 2023 में रिलीज एक्शन एंटरटेनर फिल्म में शाहरूख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ जबरदस्त सफलता हासिल की थी, बल्कि साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में भी शामिल रही थी।  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News