प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद राधावल्लभ जी के दर्शन के करने पहुंचे विराट-अनुष्का, वायरल हुआ वीडियो

Thursday, Jan 16, 2025-08:32 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड के प्यारे कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की भगवान में काफी आस्था है। दोनों ही भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त हैं और उन्हें हिंदू भगवान से संबंधित प्रार्थनाओं और कार्यक्रमों में कई बार देखा गया है। कुछ दिन पहले ही ये कपल बच्चों संग वृंदावन पहुंचा था।

PunjabKesari

 

जहां विरुष्का ने बच्चों संग श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से आशीर्वाद लिया था। वहीं अब  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गुरुदेव राधावल्लभ लाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

 

कोहली और अनुष्का शर्मा के गुरुदेव राधावल्लभ लाल जी महाराज के दरबार में पहुंचने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।  देखा जा सकता है कि विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान कोहली और अनुष्का अकेले नजर आए जबकि प्रेमानन्द जी महाराज के दरबार में कोहली-अनुष्का बच्चों के साथ नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Laughter Colours | Memes | Videos | Janak Shingala (@laughtercolours)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी वृंदावन स्थित आश्रम का दौरा कर चके हैं। इंग्लैंड में अनुष्का आध्यात्म से जुड़े एक इवेंट में हिस्सा लेते देखा गया था।

 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News