विराट-अनुष्का ने ''पिकलबॉल'' में अजमाया हाथ, एक ही टीम से खेल विरुष्का ने दी कार्तिक-दीपिका को कड़ी टक्कर
Thursday, May 22, 2025-08:05 AM (IST)

मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के साथ-साथ सपोर्ट्स इंडस्ट्री के भी चर्चित कपल हैं। विरुष्का जब भी साथ आते हैं तो फैंस का दिन बना देते हैं। हाल ही में कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में विराट अनुष्का टीम के साथ 'पिकलबॉल' खेलते दिख रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक ही टीम में थे।
विराट और अनुष्का ने इस खेल को खूब एन्जॉय किया. फोटो में आप दोनों को जीतने पर खुश होते हुए देख सकते हो। उनके सामने शायद दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका खेल रही थी। आरसीबी ने उनकी फोटो भी शेयर की।
दिनेश की पत्नी दीपिका पल्लीकल एक प्रोफेशनल स्क्वाश प्लेयर हैं। दिनेश अभी आरसीबी टीम में बल्लेबाजी कोच हैं। आरसीबी टीम के अन्य प्लेयर्स ने भी ये खेल खेला।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने 12 मई को अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी, इसी दौरान उन्होंने अपने टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा की थी। दिल्ली से ये जोड़ी सीधे वृन्दावन पहुंची, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की।