इस नाम से जानी जाएगी अनुष्का और विराट की नन्हीं परी, कपल के नाम से  मिलकर बना है Anvi, जानिए इसका मतलब

Tuesday, Jan 12, 2021-10:33 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर एक नन्ही सी परी का जन्म हुआ है। विराट कोहली ने ट्वीट करके फैंस को बताया है कि अनुष्का ने 11 जनवरी की दोपहर को अपनी बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और बेटी दोनों की तबीयत पूरी तरह से ठीक है।

PunjabKesari

वहीं फैंस यह कि वो अपनी बेटी का नाम क्या रखेंगे ? कई सारे फैंस कमेंट के जरिए विरुष्का को बेटी का नाम सजेस्ट भी कर रहे हैं लेकिन विराटऔर अनुष्काने अपनी बेटी का नाम डिसाइड कर लिया है। खबरों की मानें तो इस कपल ने अपनी बेटी का नाम अनवी (Anvi) रखा है। ये अनुष्का और विराट के नाम से मिलकर बना है। 

PunjabKesari

क्या है Anvi का मतलब

अनवी हिंदू धर्म का नाम है जो शुभ नाम माना जाता है। देवी लक्ष्मी को इस नाम से जाना जाता है। अब जब इस कपल के घर में लक्ष्मी आ गई हैं तो फिर उनका नाम भी वैसा क्यों ना हो। अनवी को कई लोग जंगल की देवी के रूप में भी पहचानते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नेचर लवर हैं, जिस कारण इन दोनों ने मिलकर अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है।

Bollywood Tadka

चाचा विकास ने शेयर की पहली झलक

विराट के भाई विकास कोहली ने अपनी भतीजी के स्वागत में पोस्ट डाला है। शेयर की तस्वीर में  विरुष्का की लाडली का चेहरा तो नहीं दिख रहा हैं। हालांकि इसमें उनके पैर दिख रहे हैं। विकास ने बच्चे के पैरों की तस्वीर के साथ वेलकम लिखा है।

Bollywood Tadka

बता दें कि विराट के ट्वीट के बाद से लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। विराट ने फैंस और चाहने वालों से गुजारिश की है कि खुशी के इस समय में लोग उन्हें थोड़े दिनों के लिए अकेला छोड़ दें ताकि उनका पूरा परिवार इस लम्हें को एन्जॉय कर पाए।  शादी की बात करें तो इन्होंने इटली में 11 दिसंबर 2017 को सात फेरे लिए थे। शादी का  ये फंक्शन बहुत ही प्राइवेट रखा गया था। लॉकडाउन के दौरान कपल ने घोषणा की थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News