विशाल संग शेफाली जरीवाला की आखिरी चैट: पार्टी करने का बना रहे थे प्लान, कौन जानता था कभी नहीं आएगा ये शुक्रवार

Monday, Jun 30, 2025-01:22 PM (IST)

मुंबई: ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने उनके करीबियों और फैन्स को गहरे सदमे में डाल दिया है। आपको बता दें कि शेफाली का 27-28 जून 2025 के बीच महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था।

PunjabKesari

उनके यूं अचानक दुनिया को छोड़कर चले जाने से परिवार करीबी और दोस्तों के बीच मातम पसरा हुआ है। हर कोई शेफाली की बिना समय मौत से सदमे में है। इसी बीच उनकी एक चैट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस मौत की रात क्या करने वाली थी।

PunjabKesari

दरअसल, विशाल आदित्य सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और शेफालीकी आखिरी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें वह नेक्स्ट वीक के लिए पार्टी की प्लानिंग कर रहे थे।

 

PunjabKesari

उनकी बातचीत का स्क्रीनशॉट देखकर लगता है कि वह लोग पार्टी के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे थे। शेफाली उस दिन चलने को कहती हैं जब जगह पार्टी वाइब्स से भरी हो यानी वह फ्राइडे चलने की बात करती हैं। शुक्रवार को उनके निधन के बाद अब विशाल ने यह स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

28 जून, 2025 को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में  शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली का अंतिम संस्कार उनके पति पराग त्यागी, उनके पिता सतीश जरीवाला और उनकी बहन शिवानी जरीवाला ने किया है।

PunjabKesari

बिग बॉस 13 के उनके को-स्टार पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, शहनाज़ गिल, विकास गुप्ता और आरती सिंह उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। यह महज एक संयोग रहा है कि बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला जिनका 2 सितंबर, 2021 को निधन हो गया था का अंतिम संस्कार भी इसी स्थान पर हुआ था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News