47 के Vishal Krishna की दुल्हनिया बनेंगी रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी,इस दिन होंगे सात फेरे
Tuesday, May 20, 2025-10:37 AM (IST)

मुंबई: तमिल एक्टर विशाल घर बसाने जा रहे हैं। विशाल की दुल्हिनया एक्ट्रेस साई धनशिका हैं। कथित तौर पर दोनों ने सोमवार को एक इवेंट में अपनी शादी के बारे में एलान किया। साथ ही डेट भी बता दी। कपल इसी साल सात फेरे लेने की तैयारी में हैं। वे 29 अगस्त 2025 को शादी करने वाले हैं। इसी दिन विशाल का जन्मदिन भी होता है।
विशाल और साई धनशिका की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही इनके बीच का उम्र का फासला भी चर्चा में है। विशाल 47 वर्ष के हैं और अपने जन्मदिन के मौके पर वे 48 वर्ष के होंगे। वहीं, धनशिका का जन्म 20 नवंबर 1989 को हुआ। वे 35 साल की हैं। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है।
साई धनशिका तेलुगु इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 16 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। उन्होंने रजनीकांत की 'कबाली' (2016) में अपनी एक्टिंग से काफी लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म में वे रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आईं।
विशाल और साई धनशिका कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिर अगस्त में दोनों सात फेरे लेने वाले हैं।