गोद भराई में दुल्हन की तरह सजीं प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी, दोस्तों और पति संग की जमकर मस्ती, देखें बेबी शॉवर की तस्वीरें

Monday, Mar 23, 2026-12:44 PM (IST)

मुंबई. टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस शादी के पूरे 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी, जिसे लेकर उनकी फैमिली और फैंस काफी एक्साइटेड है। दिव्यांका ने बीते दिनों खुद एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस का बेबी शॉवर होस्ट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

PunjabKesari
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी गोद भराई में मैरून कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी, जिसमें वह किसी दुल्हन की तरह लगी।

PunjabKesari

बालों पर गजरा और सिर पर लाल चुनरी में वह बेहद खूबसूरत लगी। इस फुल ढीली ड्रेस में दिव्यांका का बेबी बंप खुलकर नजर नहीं आया, लेकिन वह अपने दोस्तों संग इसके साथ खूबसूरत पोज देती दिखीं।

PunjabKesari
तस्वीरों में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया और दोस्तों के संग खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोस्त कपल के इस खास मौके को और खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

PunjabKesari
दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।  

PunjabKesari

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के प्यार का रंग गहराता गया और फिर साल 2016 में उन्होंने शादी रचा ली। अब शादी के 10 साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसे लेकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
 

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News