B''day Special: ''हीरो'' बनकर मारी थी एंट्री, आज ''विलेन'' बनकर मचा रहे हैं धमाल

Sunday, Sep 03, 2017-06:43 PM (IST)

मुंबईः 3 सितंबर 1976 को विवेक ओबेरॉय का जन्म हैदराबाद में पंजाबी पिता सुरेश ओबेरॉय और तमिल मां यशोधरा ओबेरॉय के घर हुआ था। विवेक के पिता पेशे से बॉलीवुड के कैरेक्टर एक्टर थे। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए विवेक ने भी बॉलीवुड को अपने करियर के तौर पर चुना। भारत में एक्टर ने स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी काम किया है। विवेक ओबरॉय आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 

बता दें विवेक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद से की हैं। उसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मेयो अजमेर चले गये। फ़िल्मी परिवार से होने के कारण उन्हें भी एक्टिंग में दिलचस्पी थी। विवेक एक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए। 

 

उन्होंने 29 अक्टूबर 2010 को प्रियंका अलवा से शादी बंग्लोर में की थी। प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी हैं। प्रियंका वो लड़की हैं जिनसे विवेक मिलना भी नहीं चाहते थे। खबरों के मुताबिक विवेक उस समय लंदन में थे जबकि प्रियंका अपने परिवार के साथ फ्लोरेंस में थीं तो उनकी (विवेक की) मां ने उनसे वादा लिया कि वो फ्लोरेंस जाकर प्रियंका से मिलेंगे।

 

एक वेबसाइट के मुताबिक विवेक ने अपनी मां को कहा कि अगर मुझे वो पसंद भी आती है तो भी मैं उसे 1 साल तक डेट करूंगा और फिर सगाई करूंगा जो अगले 1 साल तक चलेगी और उसके बाद हम शादी कर सकते हैं। विवेक को लगा कि ये सब सुनकर उनकी मां इस बात से इंकार कर देंगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News