''तब मैंने माना भूत होते हैं..अक्षय कुमार ने शेयर किया जिंदगी से जुड़ा डरावना किस्सा, बेटे की हरकत देख उड़ गए थे होश

Wednesday, Mar 18, 2026-03:40 PM (IST)

मुंबई.  अक्षय कुमार इन दिनों  हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म की प्रमोशन में जुटे एक्टर जगह-जगह इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी जिंदगी में भूतों से जुड़ा एक डरावना किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वह मानते हैं भूतों जैसी भी कोई चीज़ होती है।
 
 
हाल ही में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हम एक ऐसे घर में रहते थे जहां मेरी पत्नी हमेशा मुझसे कहती थी कि यहां कुछ गड़बड़ है। उस समय मेरा बेटा आरव लगभग चार या पांच साल का था। मैं उससे कहता था कि टीना, तुम पढ़ी-लिखी हो, तुम ऐसी बातें कैसे कह सकती हो? लेकिन वह यही कहती रहती थी कि उसने किसी महिला के घर के अंदर चलने की आवाज सुनी थी।'

PunjabKesari

 

अक्षय ने बताया कि वह टीना की बातों को सुनाकर अनसुना कर देते थे, लेकिन एक दिन उनके होश उड़ गए, जब बेटे आरव ने हाथ से किसी की तरफ इशारा किया। 
उस डरावने पल को याद कर अक्षय बोले, 'एक दिन मेरा बेटा लेटा हुआ था और अचानक उसने कहीं इशारा करते हुए कहा- यहां मत रहो, चले जाओ, तुम यहां से चले जाओ।' मैंने उससे पूछा कि तुम किससे बात कर रहे हो? मेरी पत्नी ने कहा कि देखो, मैंने कहा था ना, कोई तो है। तुम्हारा बेटा भी किसी से बात कर रहा है। कुछ तो गड़बड़ है।'


अक्षय कुमार ने आगे कहा कि वह अभी भी लॉजिक पर ही विश्वास करते हैं, पर उस घटना के कारण उनके मन में थोड़ा सा शक पैदा हो गया था। उस दिन उन्होंने माना कि भूत होते हैं और कोई न कोई नेगेटिव एनर्जी जरूर होती है, जो उस वक्त उनके घर में भी थी।

एक्टर बोले, 'मेरा अनुमान है कि शायद ऐसी चीजें मौजूद हैं, किसी तरह की अलौकिक शक्ति या एनर्जी। लोग कहते हैं कि कुछ लोग पॉजिटिव एनर्जी से घिरे होते हैं, जबकि कुछ लोग नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं। हमारे चारों ओर हमेशा किसी न किसी प्रकार की एनर्जी मौजूद रहती है।'

 

वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की बात करें तो इसका निर्देशन डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी भी अहम किरदार में नजर आएंगे।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News