''अगर इतनी ही नफरत है तो मेरे गानों पर नाच-गाना बंद करो'' जब हाइट का मजाक उड़ाए जाने पर फूटा नेहा कक्कड़ का गुस्सा

Sunday, Jun 20, 2021-09:01 AM (IST)

मुंबई: नेहा कक्कड़ बी-टाउन की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक हैं। उनका गाना आते ही ट्रेंड कर जाता है। नेहा आज जिस मुकाम पर वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। नेहा मात्र 4 साल की उम्र से गाना गा रहीं हैं। लाइफ में नेहा बहुत स्ट्रगल किया और खुद की अलग पहचान बनाई। यहां तक के इस सफर में नेहा कक्कड़ ने बहुत आलोचाएं भी झेलीं। कई बार उन्हें ट्रोल भी किया गया।

PunjabKesari

कभी कपड़ों को लेकर तो कभी आवाज तो कभी हाइट को लेकर भी हालांकि नेहा ने हमेशा ही इन बातों को अनदेखा किया। लेकिन एक समय था जब नेहा की बर्दाशत करने की सारी हदें खत्म हो गई और उनका गुस्सा फूटा। दरअसल, कीकू शारदा ने अपने एक स्पूफ वीडियो में एक्टर और कॉमेडियन गौरव गेरा के साथ मिलकर नेहा कक्कड़ की हाइट का मजाक उड़ाया था।

PunjabKesari

उन्होंने नेहा कक्कड़ की हाइट वाले एक कैरेक्टर को अपने वीडियो में शामिल किया। मजाक उड़ाते-उड़ाते कीकू शारदा हद पार कर गए और कुछ ऐसी बातें कह गए जिससे नेहा को बहुत बड़ा झटका लगा था। उस दौरान नेहा ने इंस्टा स्टोरी कीकू शारदा को करारा जवाब दिया था। बिना नाम लिए उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- 'इतना ज्यादा एंजॉय करते हो मेरे गानों पे। मेरे गानों पर इतनी पार्टियां की हैं। अपनी गर्लफ्रेंड, अपने बॉयफ्रेंड को मेरे लव सॉन्ग सुनाए हैं। शर्म नहीं आती? हमें उन लोगों का शुक्रगुजार होना चाहिए जिनकी वजह से हम खुश होते हैं। नहीं तो आजकल खुशियां कितनी मुश्किल से मिलती हैं। मेरे हर गाने पे इंजॉय करने के बाद फिर ये सब?'

 

PunjabKesari

नेहा ने आगे लिखा था-'शर्म आनी चाहिए ऐसा नेगेटिव और बेइज्जती भरा कॉन्टेंट बनाने वालों को। मेरे अपने लोग जानते हैं कि मैं कॉमेडी की कितनी इज्जत करती हूं लेकिन यह वाली बकवास है। मुझसे इतनी ही नफरत है तो बंद करो मेरे नाम का इस्तेमाल, मेरे गानों पर नाच-गाना बंद करो।'

PunjabKesari


इसके बाद में नेहा कक्कड़ ने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में बताया था कि वह हाइट का मजाक उड़ाए जाने पर खुद को कैसे संभालती हैं और ट्रोलर्स को कैसे डील करती हैं। नेहा कक्कड़ ने कहा था-'आपको खुद को यह विश्वास दिलाने की जरूरत है कि आप सबसे खूबसूरत हैं। क्या हुआ अगर मेरी हाइट कम है तो। मैं जानती हूं कि मैं सबसे खूबसूरत हूं।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो नेहा कक्कड़ 'इंडियन आइडल 12' में नजर आ रही है।  शो में भी उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। शो के एक एपिसोड में जहां लोगों ने उन्हें किशोर कुमार का एक गाना गाने पर ट्रोल किया। इतना ही नहीं  सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी उनका नाम लिए बिना तंज कसा था और कहा था कि जिन्होंने सिर्फ 4 गाने गाए हैं उन्हें जज की कुर्सी पर लाकर बिठा दिया गया है।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News