स्टेज पर उड़ता आया महिला का अंडरगारमेंट, परफॉर्म कर रहे विल स्मिथ की छूटी हंसी
Thursday, Aug 07, 2025-02:01 PM (IST)

लंदन: अक्सर आपने पढ़ा या सुना होगा कि लाइव स्टेज शो पर कभी सिंगर पर किसी ने जूता फेंका, तो कभी बोतल लेकिन इस बार जो हुआ वो सबसे जुदा था। वहीं अब अमेरिकी एक्टर, फिल्म मेकर और रैपर विल स्मिथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जो कुछ होता दिख रहा है, उसे देखकर खुद विल स्मिथ की भी हंसी छूट पड़ी।
दरअसल, रैपर विल स्मिथ अपने साथियों के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी अचानक ऑडियंस की भीड़ से किसी ने उनकी तरफ महिलाओं का अंडरगारमेंट फेंक दिया। इस दौरान परफॉर्म कर रहे विल स्मिथ बिना डिस्टर्ब हुए अपना परफॉर्म करते रहे लेकिन उसके बाद वो अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
वीडियो में परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद विल स्मिथ नीचे की तरफ देखते हैं और फिर वे और उनके साथ हंस पड़ते हैं। हालांकि, वो झुके और अंडरगारमेंट उठाकर वो धीरे से स्टेड के नीचे सरका देते हैं। विल स्मिथ ने ये वीडियो शेयर कर लिखा- 'मैं सपोर्ट की सराहना करता हूं।'
याद दिला दें कि विल स्मिथ 2022 के ऑस्कर समारोह में हुए थप्पड़ कांड को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। दरअसल, हुआ ये था कि क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के कम बालों का मजाक उड़ाया था जिससे विल स्मिथ नाराज हो गए थे। इसके तुरंत बाद रिएक्शन देते हुए स्मिथ ने मंच पर जाकर रॉक को एक थप्पड़ मारा जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था।
काम की बात करें तो विल स्मिथ इन दिनों साउथ इंडियन फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। खबर हैं कि निर्देशक एटली के साथ अल्लू अर्जुन की मेगा-बजट साइंस-फिक्शन फिल्म में विल स्मिथ, ड्वेन जॉनसन जैसे बड़े हॉलीवुड नामों पर भी सोच-विचार हो रहा है।