बीमार फैन से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे वरुण धवन, एक्टर का नेक दिल देख बच्ची की मां ने कही ये बात

Monday, Oct 28, 2024-02:25 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ नेक दिल इंसान भी हैं। वरुण को अक्सर अपने फैंस के साथ स्वीट गेस्चर के साथ मिलते देखा गया है। इसके अलावा वह कई बार लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। एक बार फिर वरुण ने कुछ ऐसा किया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

 

PunjabKesari

वरुण हाल ही में अपनी बीमार फैन से मिलने हाॅस्पिटल पहुंचे। इस बात का खुलासा बच्ची की मां ने किया। दरअसल, बीती रात वरुण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान एक महिला वरुण धवन की ओर दौड़ी और अस्पताल में अपनी बीमार बेटी से मिलने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। महिला वरुण की तारीफ करते हुए कहती हैं-'मेरी बेटी की तबीयत खराब थी। वरुण धवन मेरी बेटी को देखने आए थे। वह मुझे नहीं जानते। वह बहुत बढ़िया इंसान हैं।'

PunjabKesari

 

मशहूर पपराज़ो Viral Bhayani  द्वारा शेयर किए गए वीडियो के कमेंट सेक्शन में सरबानी सेनगुप्ता नाम की महिला ने लिखा-"मेरी बेटी की तबियत खराब होने पर उसका हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रिया! कला का लक्ष्य इंसान की आत्मा को छूना है। और कभी-कभी अच्छे इंसान होने वाले कलाकार मेरे जैसे आम लोगों के दिलों को छू लेते हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

गौरतबल है कि सिटाडेल: हनी बनी के प्रमोशन के बीच वरुण रणवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर के साथ UFC इवेंट में भाग लेने के लिए अबू धाबी गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “बॉयज नाइट!!! 🐪 देखने के लिए दाईं ओर स्वाइप करें….”

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

काम की बात करें तो वरुण जल्द ही `बेबी जॉन` में नज़र आएंगे.इसका निर्देशन ए कालीस्वरन ने किया है। फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News