''दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला'' की हकीकत आई सामने, लोग कहते हैं सऊदी अरब की रानी

Tuesday, Jan 29, 2019-05:40 PM (IST)

मुंबई: सोशल साइट एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपनी तस्वीरों को शेयर करते हैं। आए दिन लोग दुनिया में फेमस होने के लिए इसका सहारा लेते हैं। इंटरनेट पर हम ऐसी कई पोस्ट और तस्वीरें देखते हैं जिसे हम बिना कुछ सोचे-समझे आगे शेयर कर देते हैं। आमतौर पर लोग ऐसा ही करते हैं, बजाए उसकी सच्चाई जानने। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो रही है।

PunjabKesari

महिला का नाम फातिमा कुलसुम जोहर गोदाबरी बताया जाता है। इसे 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' भी बताया जाता है। कई लोग इस महिला को सऊदी अरब की रानी बताते हैं। इतनी ही नहीं में कई न्यूज साइट्स में इसे सऊदी शेख अव्दी अल मोहम्मद की पत्नी बताया जाता है हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और है।  सोशल मीडिया पर आए दिन जिस लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है उसका असल नाम शाएमा अल-हम्मादी है।

PunjabKesari

वह ओमान की रहने वाली है। शाएमा शादीशुदा हैं, लेकिन न तो वह किसी सऊदी शेख की पत्नी है और न ही सऊदी अरब की रानी हैं बल्कि वो एक फेमस टीवी होस्ट हैं। शाएमा कतर के एक न्यूज चैनल में एंकरिंग करती हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि शाएमा ने ओमान के सरकारी चैनल 'सल्तनत ऑफ ओमान टीवी' पर सबसे पहले शो होस्ट किया था। वह सोशल साइट पर काफी फेमस हैं। 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News