जारी हुआ यश-कियारा स्टारर टॉक्सिक का पहला गाना ‘तबाही’, इस बात से मायूस हो गए फैंस
Monday, Mar 02, 2026-03:44 PM (IST)
मुंबई. कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर चर्चा में हैं। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को देखते हुए हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया है, लेकिन एक खास ट्विस्ट के साथ।
सिर्फ ऑडियो में आया ‘तबाही’
मेकर्स ने फिलहाल ‘तबाही’ का केवल ऑडियो वर्जन जारी किया है। गाने का वीडियो रिलीज नहीं किया गया, जबकि प्रोमोशन के दौरान जारी पोस्टर और झलकियों ने दर्शकों की वीडियो सॉन्ग को लेकर उम्मीद जगा दी थी।
रिलीज हुए ऑडियो के थंबनेल में पहले जारी हुआ रोमांटिक पोस्टर इस्तेमाल किया गया है, जिसमें यश और कियारा समुद्र किनारे साथ बैठे नजर आते हैं। पहले जारी पोस्टर में कियारा, यश की बाहों में दिखाई दी थीं, जिसने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी।
फैंस ने जताई नाराजगी
गाने के सिर्फ ऑडियो रिलीज होने से कई फैंस मायूस नजर आए। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि उन्हें वीडियो सॉन्ग की उम्मीद थी और सिर्फ ऑडियो जारी करना निराशाजनक है।
कई फैंस का कहना है कि अगर गाना विजुअल्स के साथ रिलीज होता तो वे उससे ज्यादा जुड़ाव महसूस कर पाते। कुछ ने इसे प्रमोशनल रणनीति बताते हुए वीडियो वर्जन जल्द जारी करने की मांग भी की है।
19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
बता दें, फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होने वाली है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।
