'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रणाली राठौड़ की जिंदगी में आया प्यार? इस एक्टर संग नजदीकियां देख फैंस ने लगाए क्यास

Thursday, Mar 12, 2026-12:05 PM (IST)

मुंबई. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिनके सामने आते ही फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इन तस्वीरों को देखकर कई लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का इशारा दिया है।

PunjabKesari

 

इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी चर्चा

प्रणाली राठौड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक्टर आशय मिश्रा के साथ कुछ खास तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया। इन तस्वीरों में दोनों काफी करीब नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ प्रणाली ने “Happiest” लिखते हुए रेड हार्ट वाली इमोजी भी लगाई, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। हालांकि अभी तक प्रणाली या आशय की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

PunjabKesari

तस्वीरों में दिखी खास बॉन्डिंग

वायरल तस्वीरों में आशय मिश्रा और प्रणाली राठौड़ साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं और डूबते सूरज के खूबसूरत नजारे का आनंद लेते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में आशय प्रणाली का हाथ थामे हुए दिखाई देते हैं, जिससे दोनों के बीच की नजदीकी साफ झलकती है। इन तस्वीरों को देखकर कई फैंस मान रहे हैं कि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर इशारा दे दिया है।

PunjabKesari

कुछ समय पहले होली के मौके पर भी दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं आशय मिश्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह मुंबई की सड़कों पर ब्लू शर्ट और जींस में नजर आए। उस पोस्ट की आखिरी तस्वीर में वह एक लड़की का हाथ पकड़े दिखाई दिए थे। हालांकि उस तस्वीर में लड़की का चेहरा नजर नहीं आया, लेकिन फैंस का मानना है कि वह प्रणाली राठौड़ ही थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashay Mishra (@aashaymishraa)

साथ काम करते हुए हुई दोस्ती

प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा की दोस्ती टीवी शो ‘दुर्गा – अटूट प्रेम कहानी’ के सेट पर हुई थी। इस धारावाहिक में प्रणाली ने दुर्गा का किरदार निभाया था, जबकि आशय मिश्रा अनुराग के रोल में दिखाई दिए थे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी और उनकी जोड़ी काफी लोकप्रिय हो गई थी।

हालांकि यह शो जनवरी 2025 में खत्म हो गया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बनी हुई है।

पहले भी जुड़ चुका है नाम

प्रणाली राठौड़ का नाम इससे पहले उनके लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के को-स्टार हर्षद चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि साल 2025 में प्रणाली ने हर्षद के साथ अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दी थीं। इसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि शायद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।

फिलहाल आशय मिश्रा के साथ सामने आई इन नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अब फैंस को इंतजार है कि क्या यह जोड़ी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार करती है या नहीं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News