युवा म्यूजिक डायरेक्टर रणवीर सिंगिंग में भी मचा रहे धूम
Thursday, Dec 01, 2022-05:40 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. संगीत से प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन क्या आप जानते हैं कि संगीत निर्देशक रणवीर की उम्र कितनी है? रणवीर अभी सिर्फ 18 साल के हैं, उन्हें सबसे कम उम्र का पंजाबी म्यूजिक डायरेक्टर कहना गलत नहीं होगा।
रणवीर ने 'तंग करया ना कर', 'घूर' और 'हो नहीं सकदी' जैसे गानों के लिए संगीत दे चुके हैं। रणवीर 'रेड सूट' और 'याद तेरी' जैसे गानों का निर्देशन भी कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर सनी वारिस के 'बापू', 'अल्लाह' और 'वाका' जैसे गाने भी बनाए हैं।
इतना ही नहीं रणवीर म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर के तौर पर भी काफी सक्रिय हैं। रणवीर ने 'शिकवे' और 'रूह' जैसे गानों को अपनी आवाज दी है।
हाल ही में बतौर सिंगर रणवीर का गाना 'बेलिसिमो' रिलीज हुआ है। 'बेलिसिमो' गाने को आवाज देने के साथ ही रणवीर ने इसका म्यूजिक भी दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।