जरीन खान की मां की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती अम्मी जान के लिए एक्ट्रेस ने मांगी दुआ

Monday, Feb 23, 2026-10:44 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों काफी परेशान हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की मां की तबीयत फिर से बिगड़ गई है, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और साथ ही सबसे उनकी मां की अच्छी सेहत के लिए दुआ करने की गुजारिश की है।

  


जरीन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मां को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।' इसके साथ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है।

PunjabKesari


 
बता दें, इससे कुछ समय पहले अक्टूबर 2025 में भी जरीन खान की मां की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद  उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान भी जरीन ने अपने फैंस से मां के लिए दुआएं मांगी थी। एक्ट्रेस के इस मुसीबत के समय में हम भी उनकी मां की अच्छी सेहत की प्रार्थना करते हैं।

वर्कफ्रंट पर जरीन खान
काम की बात करें तो जरीन खान ने साल 2010 में फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'अक्सर 2', '1921' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उन्होंने अब तक कोई हिट फिल्म नहीं दी।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News