अगर मैं मर जाऊं तो मेरी राख..इस वजह हुआ था जरीन खान हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार, बेटे जायद खान ने किया खुलासा
Monday, Mar 30, 2026-12:38 PM (IST)
मुंबई. पिछले साल फेमस इंटीरियर डिज़ाइनर सुजैन खान की मां और पूर्व एक्ट्रेस जरीन खान का निधन हो गया था। जरीन खान को खोने से उनकी फैमिली को बड़ा धक्का लगा था। वहीं, जरीनकान के बेटे जायद खान ने हिंदू रीति-रिवाजों से अपनी मां का अंतिम संस्कार किया था। हालांकि, कई लोगों ने उनके मुस्लिम होकर हिंदू रिवाज से जरीन खान की अंतिम रस्में करने पर सवाल उठाए थे। वहीं, अब हाल ही में आलोचना झेलने के बाद जायद खान ने अपनी मां का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने की वजह का खुलासा किया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जायद खान अपनी मां जरीन खान के हिंदू रीति रिवाज से किए अंतिम संस्कार को लेकर उठे सवालों पर जवाब दिया।
जायद ने बताया कि उनके घर में 'इंसानियत' सर्वोपरि है। उनके कर्मचारी कई तरह के बैकग्राउंड से आते हैं और उनके रहने, खाने और अन्य खर्चों का ख्याल रखने के अलावा, उनका परिवार यह भी देखता है कि उनके बच्चों को सभी मौके मिलें।

उन्होंने कहा- हमारा परिवार धर्म को एक बहुत ही निजी मामला मानता है, और इसे देखने का तरीका अलग-अलग होता है, न कि यह कि कौन सा बेहतर है और कौन सा बुरा। ये ऐसी बातें नहीं हैं जिन पर बहस करना उचित है। हम खुद को एक धर्मनिरपेक्ष परिवार मानते हैं और हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि क्यों।
आगे जायद ने अपनी मां की अंतिम इच्छा का खुलासा करते हुए उस दिन को याद किया जब वह एक 'सुंदर नदी' के किनारे बैठी थीं और उनके मन में अचानक यह विचार आया कि अगर मैं कभी मर जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी राख इस नदी में बह जाए। मैं मुक्त होना चाहती हूं।

आपकी मां की जो भी अंतिम इच्छा होगी, वही पूरी होगी। दूसरे लोग कुछ भी कहें, कोई फर्क नहीं पड़ता। वे कितने भी नफरत भरे क्यों न हों, कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं उन्हें दोष नहीं देता, हालात ऐसे हैं, दुर्भाग्य से। उन हालातों को बदलने में वक्त लगेगा।
बता दें, जायद खान और सुजैन खान की मां और एक्ट्रेस जरीन खान का पिछले साल 7 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया था। वह 81 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया था।
