मौत को छूकर लौटीं...जीनत अमान के गले में फंसी गोली तो घंटों तड़पीं एक्ट्रेस ! बेटे जहान ने बचाई जान

Wednesday, Jan 22, 2025-10:02 AM (IST)

मुंबई: दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान  मौत को छूकर लौटी हैं। उनकी जान बाल-बाल बची है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों कि बीती रात जीनत अमान के साथ  ऐसी घटना घटी, जिससे वह बुरी तरह दहशत में आ गईं और जान पर बन आई। उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। एक्ट्रेस ने तुरंत ही बेटे जहान को फोन किया। वह तुरंत ही घर पहुंचे और मां की मदद की।

PunjabKesari

 

दरअसल, जीनत जब रात को सोने जा रही थी तो उससे पहले वह अपनी ब्लड प्रेशर की दवाई खा रही थीं जो उनके गले में फंस गई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आपबीती सुनाई है। 73 साल की जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और साथ में बताया है कि 21 जनवरी की रात उनके साथ क्या हुआ।

PunjabKesari

जीनत ने बताया कि अंधेरी ईस्ट के एक स्टूडियो में दिनभर शूटिंग के बाद जब वह घर लौटीं तो रात को सोने जाने से पहले अपनी ब्लड प्रेशर की दवाई खाने लगीं। उन्होंने गोली मुंह में रखी और पानी पीया लेकिन गोली गले में फंस गई और बार-बार पानी पीने के बावजूद फंसी रही। जीनत अमान की सांस लगभग रुक गई। 

PunjabKesari

वह न तो उस गोली को निगल पा रही थीं और ना ही बाहर निकाल पा रही थीं। उन्होंने ढेर सारा पानी पी लिया, पर गोली टस से मस नहीं हुई। जीनत अमान ने बताया कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। वह बुरी तरह घबरा गईं। डॉक्टर को फोन किया तो लगातार बिजी आ रहा था। फिर उन्होंने बेटे जहान को फोन किया। जहान तब कहीं बाहर गए हुए थे और जब तक वह घर लौटे तो जीनत की हालत और खराब हो रही थी। जहान फिर मॉम जीनत अमान को डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने कहा कि गोली धीरे-धीरे घुल जाएगी। इसके बाद एक्ट्रेस अगले कुछ घंटों तक धीरे-धीरे गर्म पानी पीती रहीं तब जाकर उनकी स्थिति ठीक हुई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो जीनत अमान जल्द ही नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द रॉयल्स' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह मनीष मल्होत्रा के प्रोजेक्ट 'बन टिक्की' में भी दिखाई देंगी।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News